रायगढ़ जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत:ब्रेन-मानसिक रोगों का होगा फ्री में इलाज, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ

रायगढ़ जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की शुरूआत:ब्रेन-मानसिक रोगों का होगा फ्री में इलाज, वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया शुभारंभ




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अस्पताल में अब मस्तिष्क, मानसिक व स्पाइन से संबंधित बीमारियों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए ब्रेन हेल्थ क्लिनिक की शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार (17 जनवरी) को किया। ओपी चौधरी ने कहा कि यह पहल रायगढ़ के लिए लाभकारी होगा। वर्तमान समय में ब्रेन व मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से जिला अस्पताल में ब्रेन हेल्थ क्लीनिक की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क इलाज और आवश्यक निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के बाद वित्त मंत्री ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। दंतेवाड़ा के मॉडल को रायगढ़ में किया लागू सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पूर्व में दंतेवाड़ा जिले में इस प्रकार की व्यवस्था शुरू की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में उसी मॉडल को रायगढ़ में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले को ब्रेन से संबंधित बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग इस पर काम करेगा। विशेषक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे सिविल सर्जन ने बताया कि ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के अंर्तगत विशेष OPD प्रारंभ की गई है। जिसमें न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी व सायकेट्री विभाग की संयुक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस क्लीनिक में पार्किंसन, डिमेंशिया, अल्जाइमर, स्ट्रोक, लकवा समेत मस्तिष्क व मानसिक रोगों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां हर शनिवार को न्यूरो सर्जरी, हर बुधवार को सायकेट्री व प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जबकि जिला चिकित्सालय के नियमित चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी व काउंसलिंग सेवाएं देंगे। निशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार दी जाएगा ब्रेन हेल्थ क्लीनिक के अंतर्गत न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी प्रारंभ की जा रही है। जहां लकवा व चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को निशुल्क फिजियोथेरेपी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वे शीघ्र अपने दैनिक जीवन की गतिविधियों में लौट सकें। रायपुर समेत अन्य स्थानों से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से यह क्लीनिक जिले के लिए आधुनिक उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!