रिवर्स लेने के दौरान बेकाबू डंपर मकान से टकराया:बाहरी दीवार ओर बोरवेल डेमेज,बड़ा हादसा टला-क्षेत्रवासी बोले- रिहायशी एरिया में भारी वाहन की आवाजाही पर रोक लगे

रिवर्स लेने के दौरान बेकाबू डंपर मकान से टकराया:बाहरी दीवार ओर बोरवेल डेमेज,बड़ा हादसा टला-क्षेत्रवासी बोले- रिहायशी एरिया में भारी वाहन की आवाजाही पर रोक लगे




भीलवाड़ा शहर की आरसी व्यास कॉलोनी में एक गिट्टी से भरा डंपर पीछे लेते समय बेकाबू होकर मकान की दीवार से टकरा गया ओर पलटने से बच गया,हादसे में मकान की दीवार डैमेज हो गई,बोरिंग को भी नुकसान पहुंचा लेकिन गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई । हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर हादसे को जानकारी ली। बेकाबू डंपर दीवार से टकरा गया मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के आरसी व्यास कॉलोनी का है, यहां मकान नंबर 1 एम-42 के बाहर से ड्राइवर डंपर को पीछे ले रहा था। इसी दौरान उसकी की लापरवाही के चलते डंपर मकान की बाहरी दीवार से टकरा गया।जिसके चलते दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय बच्चे मकान के अंदर खेल रहे थे और कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रिहायशी एरिया से भारी वाहनों के निकलने पर रोक की मांग हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर हादसे की जानकारी ली ओर डंपर को जब्त किया।लोगों ने रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि आवासीय इलाकों में भारी वाहनों के संचालन में सावधानी बरती जानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!