रेवाड़ी में निकाली गई भोले बाबा की शाही सवारी:दिल्ली और उज्जैन से बुलाए कलाकार, जाम में फंसे रहे वाहन

रेवाड़ी में निकाली गई भोले बाबा की शाही सवारी:दिल्ली और उज्जैन से बुलाए कलाकार, जाम में फंसे रहे वाहन




महा शिवरात्रि से पहले शनिवार को रेवाड़ी शहर में भगवान भोले की शाही सवारी निकाली गई। जिससे रेवाड़ी शहर शिवमय नजर आया। शिव की झांकी को आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और उज्जैन से कलाकार बुलाए गए। घंटेश्वर मंदिर से शुरू हुई भगवान शिव की शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए देर शाम तक घंटेश्वर मंदिर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं ने बाबा भोले के जयकारे लगाए। झांकी जब सरकुलर रोड से होते हुए नाईवाली पहुंची तो जाम की स्थिति बन गई।
दिल्ली-उज्जैन से बुलाए कलाकार भगवान शिव की शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और उज्जैन से कलाकार बुलाए गए। अघोरी और नंदी दिल्ली से बुलाए गए। उज्जैन से पालकी, बाबा का बाल रूप, महाबली हनुमान और डमरू पार्टी पहुंची। शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री महादेव मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बना हुआ था।
नंदी पर भोले और पालकी में मां शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव भोले और पालकी में माता पार्वती सवार हुई। भोले की सवारी के आगे अघोरियों की टोली चली। शिवभक्त मां पार्वती की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर चले। बाबा भोले, शिव भोले, जय भोले नाथ के जयकारों के साथ शोभायात्रा के दौरान शिवभक्तों ने झूमते नजर आए। कलाकारों ने अलग अलग झांकियों से भगवान भोले के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करवाए।
इन मार्गों से गुजरी यात्रा भगवान भोले की शोभायात्रा घंटेश्वर मंदिर से शुरू हुई। जीवली बाजार, भाड़ावास गेट, नाईवाली, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, सरकुलर रोड, गोकलगढ़ इत्यादि प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस घंटेवर मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान कमेटी प्रधान अरूण गुप्ता, उप प्रधान ललित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रिपुदमन गुप्ता पारूल, दीपक पाल्हावासियां, पुरुषोत्तम अग्रवाल, एडवोकेट मुकेश गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!