रेवाड़ी में बनवारे पर बरसाए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे:पुलिस सुरक्षा में निकाला, गौत्र की लड़की से शादी पर विवाद, बस्ती में पुलिस तैनात

रेवाड़ी में बनवारे पर बरसाए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे:पुलिस सुरक्षा में निकाला, गौत्र की लड़की से शादी पर विवाद, बस्ती में पुलिस तैनात




रेवाड़ी के बावल में मंगलवार रात बनवारे के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। ईंट-पत्थर और लाठी डंडे बरसाए गए। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई। गौत्र की लड़की से शादी करने पर विवाद हुआ। सूचना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कस्टडी में बनवारा निकाला गया। बस्ती में बने तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है। वाल्मीकि बस्ती के अंकित की आज सारवान गौत्र की लड़की से शादी होगी। सुनियोजित हमले करने का आरोप दूल्हे के चाचा एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकल रहा था। बस्ती में ही प्रेम कुमार और जगदीश पहले से लठ लेकर बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसने शुरू हो गए।

कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे मेरे बेटे अमित समेत कई को चोटें आई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूचना के बाद देर से आई पुलिस ने स्थिति को संभाला और पुलिस कस्टडी में बनवारा निकलवाया। गौत्र की लड़की बहाने पर विवाद उन्होंने बताया कि बस्ती में सारवान गौत्र के परिवार रहते हैं। पहले से हमारे गौत्र में सारवान और सारवान गौत्र में हमारी गौत्र की लड़कियों से शादी हो चुकी है। जिस पर कभी किसी पक्ष ने एतराज नहीं किया। अब मेरे भतीजे की शादी सारवान गौत्र की लड़की के साथ हो रही शादी पर आपत्ति जता रहे हैं। सारवान गौत्र के लोगों ने हमें पहले भी धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। अब भी सारवान गौत्र की लड़की से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विरोध में करीब आधी बस्ती बावल के वाल्मीकि मोहल्ले में करीब 50 परिवार रहते हैं। जिनमें करीब आधे परिवार सारवान गौत्र के है। राकेश के बेटे अंकित की शादी सारवान गौत्र की लड़की के साथ बुधवार को होनी है। मंगलवार रात बावल में दूल्हा पक्ष की तरफ से बनवारा निकाला जा रहा था। इसी दौरान दूसरे गुट पर घात लगाकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया।
नियंत्रण में स्थिति, पुलिस अलर्ट बावल थाना प्रभारी ने कहा कि राकेश के परिवार ने शिकायत दी थी, परंतु किसी का नाम नहीं बताया। मंगलवार को भी हमने बात की थी। अचानक बनवारे के समय यह सब हो गया। 20-25 परिवार शादी के विरोध में है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। शादी संपन्न होने तक बस्ती में पुलिस तैनात रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!