रेवाड़ी में महिलाओं के लिए अस्मिता लीग कल:तीन आयुवर्ग के टांकड़ी में होंगे मुकाबले, एट दॉ स्पॉट भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन

रेवाड़ी में महिलाओं के लिए अस्मिता लीग कल:तीन आयुवर्ग के टांकड़ी में होंगे मुकाबले, एट दॉ स्पॉट भी हो सकेगा रजिस्ट्रेशन




रेवाड़ी के टांकड़ी गांव में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा। स्वाईमान स्पोर्ट्स अकादमी, टांकड़ी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में तीन आयुवर्ग (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मीटर, 200 मीटर वं 400 मीटर दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाएं एड दॉ स्पॉट भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 3 आयु वर्ग (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मीटर, 200 मीटर वं 400 मीटर दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलो इंडिया के नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम पोर्टल www.wybharat.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा 08 मार्च को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। 2021 में शुरू हुई थी शुरूआत मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया के लैंगिक समानता के मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। इससे गांवों और छोटे कस्बों की लड़कियों को खेल करियर बनाने में सहयोग मिलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!