रॉयल्टी नाकों पर अवैध वसूली की CM से शिकायत:358.40 रुपये प्रति टन की जगह 4 सौ रुपये से ज्यादा की हो रही वसूली, प्रधान पति की दर्ज नहीं हुई FIR

रॉयल्टी नाकों पर अवैध वसूली की CM से शिकायत:358.40 रुपये प्रति टन की जगह 4 सौ रुपये से ज्यादा की हो रही वसूली, प्रधान पति की दर्ज नहीं हुई FIR




भरतपुर के रुदावल स्थित रॉयल्टी नाका और प्रधान पति के बीच हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रधान पति ने रॉयल्टी संचालकों की शिकायत माइंस विभाग, CMO, कलेक्टर सहित कई अधिकारियों से की है। प्रधान पति ने रॉयल्टी नाके पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। साथ रॉयल्टी नाके से काटी गई स्लिप भी पेश की हैं। रॉयल्टी नाकों पर अवैध वसूली की CM से शिकायत 8 मार्च को महलपुर चूरा गांव ये रॉयल्टी नाके पर तैनात महेंद्र ने रुदावल थाने में रूपवास पंचायत समिति की प्रधान नीतू गुर्जर के पति राजू और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और फिरौती मांगने की FIR दर्ज करवाई थी। अब प्रधान पति राजू का कहना है कि उन्होंने महेंद्र की FIR करवाने से पहले रॉयल्टी पर हो रही अवैध वसूली की शिकायत CM से की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। प्रति टन 100 रुपये ज्यादा हो रही वसूली प्रधान पति राजू ने CM भजन से शिकायत करते हुए बताया कि माइनिंग गैलेक्सी के नाका धारियों द्वारा खनन सामग्री से भरे वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। जब कोई वाहन नाके पर पहुंचते हैं तो, 460 रुपए प्रति टन के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। जबकि राजस्थान सरकार ने 358.40 रुपये प्रति टन की दर निर्धारित की हुई है। विरोध करने पर घंटों गाड़ियां खड़ी रहती हैं जब लीज धारक अवैध वसूली का विरोध करते हैं तो, ठेकेदारों के गुंडे झगड़े को उतारू हो जाते हैं। अगर अवैध रॉयल्टी वसूली का विरोध किया जाता है तो, गाड़ियों को कंफर्म नहीं किया जाता। जिससे गाड़ियां घंटों तक नाके पर खड़ी रहती हैं। 6 मार्च को नाके पर बैठे गुंडों ने गाड़ियां रुकवाई राजू ने बताया कि हमारी 42 सेंड स्टोन से भरी गाड़ियां 6 मार्च की रात करीब 9 बजे महलपुर चुरा के रॉयल्टी नाके पर पहुंची। सभी गाड़ियां पेड रवन्ना थी। उसके बाद ठेकेदार के गुंडों ने हमारी गाड़ियों को रोका और जबरन रॉयल्टी मांगी गई। जिसके बाद राजू ने इसकी सूचना माइनिंग विभाग और पुलिस को दी। तब जाकर गाड़ियों को निकलवाया गया। सोसाइटी के नाम पर 3 सौ रुपये की अवैध वसूली प्रधान के पति राजू ने बताया कि रॉयल्टी नाके पर बंसी पहाड़पुर माइनिंग सोसायटी भरतपुर के नाम से 3 सौ रुपये की रसीद काटी जाती है। जो पूरी तरह से अवैध है। इस 3 सौ रूपये की पर्ची का किसी को नहीं पता कि यह पर्ची क्यों काटी गई है। षड्यंत्र रचकर प्रधान पति के खिलाफ हुई FIR राजू ने बताया कि मेरे खिलाफ जो FIR दर्ज करवाई गई वह गलत है। मेरी पत्नी कांग्रेस से प्रधान है इसलिए राजनीतिक षड्यंत्र रचकर मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। बीजेपी की सरकार होने के कारण हमारी सुनवाई नहीं हो रही। मैंने भी अवैध वसूली की FIR रुदावल थाने में दी हुई है लेकिन, उसे पुलिस ने दर्ज नहीं किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!