रोपड़ में गौशाला में गायों की मौत का आरोप:पूर्व स्पीकर ने तीन दिन में कार्रवाई की मांग की, भूख हड़ताल की चेतावनी दी

रोपड़ में गौशाला में गायों की मौत का आरोप:पूर्व स्पीकर ने तीन दिन में कार्रवाई की मांग की, भूख हड़ताल की चेतावनी दी




पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता राणा के.पी. सिंह ने रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी के गांव सुखे माजरा स्थित सरकारी गौशाला की स्थिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पिछले लगभग 6 महीनों से गौशाला में गायों को पर्याप्त चारा और उचित देखभाल नहीं मिल रही है, जिसके कारण कई गायों की मौत हो चुकी है। राणा के.पी. सिंह ने बताया कि यह गौशाला पहले नूरपुर बेदी के संत अमोलक दास को चलाने के लिए सरकार ने दी थी। संत अमोलक दास ने गौशाला में शेड और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचा भी तैयार किया था। हालांकि, सरकार द्वारा बकाया भुगतान न किए जाने के कारण बाद में गौशाला का प्रबंधन वापस ले लिया गया। गौशाला में ही मृत गायों को दफनाया जा रहा है पूर्व स्पीकर ने आरोप लगाया कि गौशाला परिसर के भीतर ही मृत गायों को दफनाया जा रहा है। उनके अनुसार, यह स्थिति गौशाला को गायों के सेवा स्थल के बजाय कब्रिस्तान में बदल रही है।पूर्व स्पीकर ने सरकार से मांग की है कि तीन दिनों के भीतर गौशाला में गायों के लिए चारे और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों पर चारा बेचने और अनियमितताओं के आरोप हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राणा के.पी. सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगी।
उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!