रोपड़ में चाइना डोर से बुजुर्ग व्यक्ति की बाजू कटी:गंभीर रूप से घायल, बाइक चलाते समय हुआ हादसा, इलाज जारी

रोपड़ में चाइना डोर से बुजुर्ग व्यक्ति की बाजू कटी:गंभीर रूप से घायल, बाइक चलाते समय हुआ हादसा, इलाज जारी




रविवार देर शाम रोपड़ बाइपास पर चाइना डोर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोरिंडा से रोपड़ के अलीपुर गांव जा रहे 65 वर्षीय अमरीक सिंह की बाजू चाइना डोर से कट गई। हादसे के वक्त उनकी पत्नी और पोती भी बाइक पर सवार थीं, हालांकि वे सुरक्षित बताई जा रही हैं। यह घटना तब हुई जब बाइक रोपड़ बाइपास के पास से गुजर रही थी और सड़क के ऊपर लटकी चाइना डोर अचानक अमरीक सिंह की बाजू में फंस गई। डोर इतनी तेज़ी से लगी कि उनकी बाजू गहराई तक कट गई, जिससे मांसपेशियां और नसें बुरी तरह प्रभावित हुईं। घायल अमरीक सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉक्टर जीपीएस संघा ने बताया कि मरीज की बाजू बहुत गहराई तक कटी थी और मांसपेशियों व नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। उनकी बाजू पर लगभग 15 से 20 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टर संघा के अनुसार, फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उन्होंने चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ धारा 307 के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!