लखनऊ में पांच करोड़ के लोन के नाम पर ठगी:पांच लाख ठगने के बाद आरोपी ने बंद किया फोन; मुकदमा दर्ज

लखनऊ में पांच करोड़ के लोन के नाम पर ठगी:पांच लाख ठगने के बाद आरोपी ने बंद किया फोन; मुकदमा दर्ज




गोमतीनगर थानाक्षेत्र में बड़े लोन का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक को ठग लिया। पीड़ित से पांच लाख रुपए हड़प लिए। इसको लेकर गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। गोमती नगर स्थित अवध अपार्टमेंट निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह से जालसाजों ने पांच करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठ लिए। शैलेंद्र के मुताबिक आरोपी आलोक दीवान से उनकी पहले से जान-पहचान थी। आलोक ने उनकी कंपनी के नाम पर कम ब्याज दर पर पांच करोड़ का लोन दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए एक प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। भरोसे में आकर शैलेंद्र ने कंपनी के खाते से आरोपी के बताए खाते में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। फोन किया बंद, हो गया फरार रकम मिलने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर लोन से जुड़े कुछ दस्तावेज भेजे, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब जवाब नहीं मिला तो शैलेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित से बैंक खाते की डिटेल ली गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!