लातेहार के कैमा गांव में पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक:पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने 8 जवानों को घेरा

लातेहार के कैमा गांव में पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक:पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने 8 जवानों को घेरा




लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। ड्रोन कैमरे से किए जा रहे सर्वे कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल गांव भेजा गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने के लिए लगातार बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि ग्रामीणों की कुछ मांगें हैं, जिन पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच चर्चा चल रही है। उन्होंने जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया। एसडीपीओ अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरा छीनकर अपने पास रख लिया था ग्रामीणों की ओर से बहादुर टाना भगत ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मारपीट कर रही थी। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में लिया। यह पूरा मामला करीब एक माह पहले शुरू हुआ था, जब कैमा गांव के आसपास एक कंपनी द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से जमीन का सर्वे किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए सर्वे के दौरान ड्रोन कैमरा छीनकर अपने पास रख लिया था। कंपनी के अधिकारियों और पुलिस ने कई बार ग्रामीणों से ड्रोन कैमरा वापस करने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस गांव पहुंची और कुछ चिन्हित युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के पास लाठी-डंडे भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!