लुधियाना पुलिस ने 4 नशा तस्कर पकड़े:3.34 किलो हेरोइन बरामद, आरोपियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी खेप

लुधियाना पुलिस ने 4 नशा तस्कर पकड़े:3.34 किलो हेरोइन बरामद, आरोपियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी खेप




लुधियाना जिले की जगराओं पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.34 किलोग्राम हेरोइन, एक अवैध हथियार और 30 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में हेरोइन मंगवाकर लुधियाना देहात के गांवों में सप्लाई करता था। जगराओं पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे नशा तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूरे नेटवर्क की परतों को खोलने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ तेज कर दी गई है। इस मामले में थाना रायकोट सदर में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन भी बरामद कर उनकी जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा उर्फ बोबी, प्रिंस, राहुल उर्फ देव कुमार और हरप्रीत उर्फ मप्पा (अमृतसर) के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह रायकोट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जसविंदर सिंह, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जेल से बाहर आने के बाद फिर से बड़े पैमाने पर नशा तस्करी शुरू कर चुका है। सूचना के अनुसार, आरोपी अमृतसर की तरफ से हेरोइन की एक बड़ी खेप लेकर एतिआना की ओर जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत दाना मंडी तलवंडी राय के पास नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 3.34 किलोग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जसविंदर ने बड़ा खुलासा किया कि हेरोइन उसे हरप्रीत सिंह उपलब्ध करवाता था, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए खेप मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करता था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान में किन लोगों से संपर्क था और बॉर्डर पर खेप रिसीव करने वाले कौन थे। पुराने अपराधी, पहले भी दर्ज हैं केस
पुलिस के अनुसार जसविंदर सिंह पर पहले से ही नशा तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं और यह उसका सातवां केस है। वह दो मामलों में वांटेड भी चल रहा था। राहूल पर भी 2024 में थाना सिधवां बेट में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यह खेप रायकोट, सुधार, हलवारा और जोधा क्षेत्र में सप्लाई करने वाले थे। अब पुलिस पूरे नेटवर्क, ड्रोन सप्लाई चैन और सीमा पार कनेक्शन को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!