लुधियाना में खड़ी बस से टकराया बाइक सवार,गंभीर:राहगीर बोले-बीच सड़क बिना लाइट अंधेरे में पार्क की थी,भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने रोका
पंजाब के लुधियाना में भारत नगर चौक पर बीती रात सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क अंधेरे में खड़ी एक प्राइवेट बस के पीछ बाइक सवार टकरा गया। टक्कर के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस ड्राइवर मौके से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया। बस के ड्राइवर ने मीडिया से भी बदतमीजी की। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। लोगों ने घायल व्यक्ति को सीपीआर मदद दी। करीब 15 मिनट बाद उसे थोड़ी होश आई तो एम्बुलेंस के जरिए उसे अस्पताल भेजा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों के अनुसार, बाइक सवार की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर है। बीच सड़क अवैध रूप से खड़ी थी बस राहगीर गौरव ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से एक्सीडेंट होते हुए देखा। उन्होंने बताया कि बस अंधेरे में खड़ी हुई थी। पीछे से बाइक सवार व्यक्ति आया तो अचानक खड़ी बस के पीछे वह टकरा गया। सड़क पर इस तरह से बसें खड़ी करना अवैध है। बस ड्राइवर ने घायल की मदद तक नहीं की। घायल व्यक्ति का नाम रवि है। वह सुंदर नगर का रहने वाला है। उसे हम ESI अस्पताल लेकर गए लेकिन उन्होंने दाखिल नहीं किया फिर किसी अन्य अस्पताल में भेजा। यदि बस खराब भी हुई है तो कम से कम पार्किंग या इमरजेंसी हालात का कोई बोर्ड या साइन लगाना चाहिए। घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर टीम ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और बस ड्राइवर का पता पूछकर जांच शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link

