लुधियाना में पिता का मर्डर, गर्दन में चाकू घोंपा:नशे में बेटे ने बहस के बाद हमला किया, कमरे से खून बहता दिखा तो पता चला

लुधियाना में पिता का मर्डर, गर्दन में चाकू घोंपा:नशे में बेटे ने बहस के बाद हमला किया, कमरे से खून बहता दिखा तो पता चला




लुधियाना में रविवार (15 फरवरी को) युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी भांग के नशे की हालत में घर आया, जहां किसी बात को लेकर पिता से बहस हो गई, इसके बाद उसने पिता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिए। कमरे से जब खून बाहर निकला, जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो पता चला। घटना शाम करीब 4 बजे ढंडारी खुर्द स्थित दीप कॉलोनी की है, मृतक की पहचान सिकंदर चौहान (44) के नाम से हुई है। घटना के बाद आरोपी बेटा उमेश चौहान (25) मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि पिता हमारी पत्नी को परेशान करते थे। नशे में पिता से बहस, फिर चाकू से हमला जानकारी के अनुसार, सिकंदर चौहान अपने बेटे उमेश चौहान के साथ दीप कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे। उमेश की मां और पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है। शाम करीब 4 बजे उमेश भांग का सेवन कर नशे की हालत में घर लौटा और पिता से बहस करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। लेकिन कुछ ही समय बाद कमरे के बाहर खून बहता देखा, तो लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला, जहां सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर कई वार किए गए थे। घटना के तुरंत बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाकर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी भी नशे के प्रभाव में था, जिस कारण उससे ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी। आरोपी बोला- मेरी पत्नी को परेशान करते थे एसएचओ के अनुसार, आरोपी फिलहाल यह कह रहा है कि उसने पिता की हत्या इसलिए की क्योंकि वे उसकी पत्नी को परेशान करते थे। हालांकि, पत्नी लुधियाना में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गांव में रहती है। पुलिस ने बताया कि हत्या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से की गई। आरोपी ने गर्दन पर कई बार वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के होश में आने के बाद उससे दोबारा पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!