लुधियाना में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या:पार्क में सैर करने आया, 2 महिलाएं भी साथ थीं; फायरिंग के बाद दोनों फरार

लुधियाना में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या:पार्क में सैर करने आया, 2 महिलाएं भी साथ थीं; फायरिंग के बाद दोनों फरार




पंजाब के लुधियाना में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पार्क में सैर करने आया था। पुलिस के मुताबिक उसके साथ 2 महिलाएं भी थीं। इसी दौरान स्कूटी पर आए 2 लोगों ने उस फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना बुधवार को दोपहर के बाद जमालपुर के ग्रीन पार्क में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमलावरों और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलियां चलीं। मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला निवासी राम नगर भामियां (लुधियाना) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से 5 से 6 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कई मामलों में वांटेड चल रहा था। SHO बोले- युवक के पास थी रिवॉल्वर
जमालपुर SHO सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप बिल्ला के पास भी रिवॉल्वर थी। पता चला है कि बिल्ला के साथ उस समय पार्क में 2 महिलाएं भी थीं, जो कि गोली लगने के बाद वहां से चली गईं। पुलिस को साढ़े 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। जिस पार्क में युवक की हत्या की गई, वह जमालपुर चौक के नजदीक स्थित है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!