लुधियाना में MBA स्टूडेंट को लगी गोली,मौत:माता-पिता का था इकलौता बेटा,दोस्त ने किया फायर,आरोपी फरार

लुधियाना में MBA स्टूडेंट को लगी गोली,मौत:माता-पिता का था इकलौता बेटा,दोस्त ने किया फायर,आरोपी फरार




पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार बीती देर शाम गांव तलवाड़ा के पास एक एमबीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप उसके एक दोस्त पर लगा है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घायल स्टूडेंट को खून से लथपथ हालत में डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार आज उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। परिवार का था इकलौता बेटा मृतक की पहचान राजवीर सिंह खैरा (25) के रूप में हुई है, जो गांव थरीके के जगजीत नगर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। पीएयू पुलिस ने उसके दोस्त जुगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो गांव पमाल का रहने वाला है। मृतक राजवीर का परिवार कारोबारी है। उनकी मोगा में पहले इंडिया मोटर्स ऑटो एजेंसी थी। गांव तलवाड़ा में चली राजवीर पर गोली पीएयू पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ गांव तलवाड़ा की ओर गया था, जहां उनकी बहस हो गई। आरोपी ने युवक को करीब से गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ विजय ने बताया कि हत्या का कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!