लोहारू में सीवरेज के मैनहोल से राहगीर परेशान:पानी भरने से बढ़ा हादसे का खतरा, लोगों ने की जल्द समाधान की मांग
भिवानी जिले के लोहारू स्थित रेलवे रोड पर शास्त्री पार्क के सामने जनस्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में एक नया सीवरेज मेन हॉल बनाया है। हालांकि, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित स्थल को समतल नहीं किया गया, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सीवरेज हॉल के निर्माण के बाद सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया है और आसपास का क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ छोड़ दिया गया है। बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को असुविधा होती है और दोपहिया ड्राइवरों के लिए यह स्थान दुर्घटना का कारण बन सकता है। कंक्रीट और बजरी सड़क पर फैली निवासियों ने बताया कि सीवरेज हॉल के चारों ओर कंक्रीट और बजरी भी सड़क पर फैली हुई है, जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। इसके अतिरिक्त, गड्ढे के कारण बरसाती पानी सड़क की नींव में जा सकता है, जिससे भविष्य में सड़क को और अधिक क्षति पहुंचने की आशंका है।
शहर की कई सड़कें खराब स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि यह समस्या केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। पूरे लोहारू शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़कों की हालत खराब है। कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दैनिक परेशानी होती है और हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। जेई बोले जल्द होगा समतल का कार्य इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कपिल ने जानकारी दी कि बरसात के कारण मजदूर बाहर गए हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के वापस आते ही कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर सड़क को समतल कर दिया जाएगा। लोगों ने की जल्द समाधान की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने और शहरभर में खराब पड़ी सड़कों व गड्ढों को भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Source link

