वाराणसी के संकटमोचन मंदीर में मुस्लिम कलाकार करेंगे परफॉर्म, शास्त्रीय संगीत से करेंगे स्तुति

वाराणसी के संकटमोचन मंदीर में मुस्लिम कलाकार करेंगे परफॉर्म, शास्त्रीय संगीत से करेंगे स्तुति


Varanasi Sankat Mochan Music Festival: वैसे तो संगीत जगत के लिए बनारस घराना का नाम ही काशी को पूरे विश्व में परिचित कराने के लिए पर्याप्त है, लेकिन इस प्राचीन शहर में अनेक ऐसे भी आयोजन होते हैं जो आज के भागम भाग व्यस्त दिनचर्या में भी उसी उत्साह के साथ सुने और देखे जाते हैं.

 

इस वर्ष भी वाराणसी के प्राचीन धर्मस्थल में से एक श्री संकट मोचन मंदिर में संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के दिग्गज कलाकार हनुमान जी के दरबार में अपनी प्रस्तुति से उनके चरणों में श्रद्धा भाव समर्पित करेंगे. यह प्रतिष्ठित आयोजन अपनी सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक माहौल के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है.

 

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में 6 दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन

 

संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विशंभरनाथ मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि – हनुमान जयंती के बाद 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक 6 दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन संकट मोचन मंदिर में किया जाएगा. इस अवधि में 2 दिन को छोड़कर सभी दिन आठ आठ कार्यक्रम परंपरागत और सांस्कृतिक संगीत के निर्धारित किए गए हैं . कुल 47 कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. 21 आर्टिस्ट ऐसे हैं जो पहली बार अपनी विधा की प्रस्तुति देंगे, 11 पद्म अवार्ड  प्राप्त कर चुके कलाकार इसमें अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे. इस बार हम लोग नए कलाकार को अधिक अवसर प्रदान कर रहे हैं . 

 

मुस्लिम कलाकार भी पहुंचेंगे हनुमान जी के दरबार

 

महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत और कला को किसी भी धर्म जाति से बाँधा नहीं जा सकता. इस बार करीब आधा दर्जन ऐसे मुस्लिम कलाकार होंगे जो संकट मोचन संगीत समारोह में प्रस्तुति देंगे. इसके अलावा हिंदू पंजाबी सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल होंगे. इस आयोजन को संकट मोचन मंदिर परिसर में ही आयोजित किया जाएगा. 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!