विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में अथर्व तायडे का शतक:विदर्भ ने सौराष्ट्र को 318 रन का टारगेट दिया, अंकुर पंवार ने 4 विकेट लिए

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में अथर्व तायडे का शतक:विदर्भ ने सौराष्ट्र को 318 रन का टारगेट दिया, अंकुर पंवार ने 4 विकेट लिए




विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 318 रन का टारगेट दिया है। सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विदर्भ ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए। टीम की ओर से अथर्व तायडे ने शतक (128) और यश राठौड़ ने अर्धशतक (54) लगाया। सौराष्ट्र की ओर से अंकुर पंवार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चेतन सकारिया और चिराग जानी ने 2-2 विकेट लिए। 97 गेंद पर अथर्व ने शतक लगाया
अथर्व तायडे ने 97 गेंदों पर शतक पूरा किया। उन्होंने 118 बॉल पर 128 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और 2 छक्कों लगाए। इस टूर्नामेंट में उनका पहला शतक है जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरी बार वे शतक लगाए हैं। 42वां लिस्ट ए मैच खेल रहे अथर्व के नाम 9 अर्धशतक भी हैं। विदर्भ सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराया था
विदर्भ की टीम दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल खेल रही है। गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने कर्नाटक को 6 विकेट से हराया। इससे पहले टीम 2024–25 सीजन में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है। पांच बार की चैंपियन कर्नाटक की टीम 49.4 ओवर में 280 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ ने अमन मोखड़े के शतक की मदद से 46.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 284 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराया था
सौराष्ट्र ने चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 9 विकेट से हराया। पंजाब ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 291 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने 39.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया। विदर्भ: हर्ष दुबे (कप्तान), अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, फैज मोहम्मद शेख, रविकुमार समर्थ, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), यश राठौड़, नचिकेत भुटे, पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!