वैचारिक मजबूती से ही संगठन सशक्त हो सकेगा: रवि पाण्डेय

वैचारिक मजबूती से ही संगठन सशक्त हो सकेगा: रवि पाण्डेय



भास्कर न्यूज | जांजगीर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत पहरिया मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और अनुशासित बनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत और विचारधारा के प्रति स्पष्ट बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों और विचार को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि भाजपा की वैचारिक सोच पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन पर आधारित है, जो शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलित विकास की बात करता है। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को विचार और मूल्य आधारित दिशा दी। रवि पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद सांस्कृतिक सोच पर आधारित है और पार्टी की राजनीति मूल्य आधारित है। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियां राष्ट्र प्रथम, लोकतंत्र, समता, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति के सिद्धांतों पर आधारित हैं और कार्यकर्ताओं को इन्हीं मूल्यों के साथ संगठन कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश वैष्णव, राजेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी संदीप साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष लेघन कुंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!