शादी समारोह में 4.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी:इंदौर में स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया नकदी, CCTV में कैद; सॉसी गैंग पर पुलिस को शंका

शादी समारोह में 4.80 लाख रुपए से भरा बैग चोरी:इंदौर में स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया नकदी, CCTV में कैद; सॉसी गैंग पर पुलिस को शंका




इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग ने लाखों रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के एक दिन बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें एक नाबालिग बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को राजगढ़-ब्यावरा की सॉसी गैंग पर भी संदेह है, जो पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। बाणगंगा थाना पुलिस ने 67 वर्षीय हरीश कुमार झा निवासी विजयनगर की शिकायत पर 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरीश झा ने बताया कि 12 मार्च को मिलन सुंदरम गार्डन में उनके बेटे इंद्रजीत झा का शादी का रिसेप्शन था। समारोह के दौरान एक ग्रे-ब्लैक रंग के बैग में पर्स, एटीएम कार्ड और करीब 4 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे हुए थे, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। सीसीटीवी में गार्डन से निकलता दिखा युवक पुलिस के अनुसार हरीश झा ने बताया कि उन्होंने यह गार्डन दो दिनों के लिए किराए पर लिया था, जहां केटरिंग और अन्य व्यवस्थाओं का भुगतान किया जाना था। रात के समय दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और बाकी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक नाबालिग स्टेज पर चढ़ा और बैग उठाकर ले गया। रात में जब रुपए से भरा बैग स्टेज पर नहीं मिला तो गार्डन में मौजूद लोगों और परिचितों से पूछताछ की गई। बाद में जब शादी की रिकॉर्डिंग देखी गई तो उसमें एक बच्चा बैग लेकर स्टेज से उतरते हुए दिखाई दिया। इसके बाद गार्डन के सीसीटीवी कैमरों में भी वह बाहर जाते हुए नजर आया। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!