शिमला में नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़:सड़क निर्माण कंपनी से डीजल-बैटरी चुराई; 4 आरोपी पुलिस कस्टडी में

शिमला में नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़:सड़क निर्माण कंपनी से डीजल-बैटरी चुराई; 4 आरोपी पुलिस कस्टडी में




शिमला पुलिस ने एक नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सड़क निर्माण कंपनी से डीजल और बैटरियां चुराने के आरोप में चार नाबालिगों को पुलिस कस्टडी में लिया है। पुलिस के अनुसार, सड़क निर्माण कंपनी बीपीएम के साइट इंचार्ज टेकचंद ने शुक्रवार सुबह तीन बजे पुलिस को सूचना दी कि कुछ व्यक्तियों ने उनकी मशीनों से डीजल और बैटरियां चुरा ली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के डर से ढांक में उतरे पुलिस ने वहां से दो पिकअप गाड़ियां (HP30-5790 और HP06B-5527) बरामद कीं। तीन नाबालिग आरोपी पकड़े जाने के डर से एक ढांक (खड़ी चट्टान) में उतर गए थे, जिन्हें पुलिस ने जोखिम उठाकर रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला और हिरासत में लिया। चौथे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर सुन्नी थाने मे केस दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस शिमला ने बताया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!