शुभम झा को UPSC में 810वीं रैंक मिली:राजनगर के बेल्हबार निवासी ने पहले प्रयास में पाई सफलता

शुभम झा को UPSC में 810वीं रैंक मिली:राजनगर के बेल्हबार निवासी ने पहले प्रयास में पाई सफलता




राजनगर प्रखंड के बेल्हबार निवासी शुभम झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 810वीं रैंक हासिल की है। उन्हें यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में मिली है। शुभम झा अमोद झा और रिंकू देवी के पुत्र हैं। उनके पिता अमोद झा फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां रिंकू देवी गृहिणी हैं। शुभम दो भाइयों में बड़े हैं। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय में हुई थी। उन्होंने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई फरीदाबाद से पूरी की। इस सफलता से राजनगर प्रखंड सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शुभम को पूरे जिले से बधाई मिल रही है। उनके माता-पिता ने इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, पढ़ाई के प्रति अभिरुचि और अनुकूल वातावरण को दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!