शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज में एड्स जागरूकता रैली:पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई; अंकित वमल पहले, सृष्टि कुमारी दूसरे स्थान पर

शेखपुरा के रामाधीन कॉलेज में एड्स जागरूकता रैली:पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई; अंकित वमल पहले, सृष्टि कुमारी दूसरे स्थान पर




शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय में बुधवार को रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव एवं नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर एड्स जागरूकता से संबंधित नारे लगाए। रैली के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, एचआईवी की समय पर जांच कराने और भेदभाव से बचने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया
रैली के बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का उपयोग करते हुए एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता के संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल रेड रिबन क्लब की डॉ. नवलता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य एचआईवी संक्रमित लोगों की समय पर पहचान, उपचार और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। डॉ. नवलता ने सभी से समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। पोस्टर प्रतियोगिता में अंकित वमल ने प्रथम, सृष्टि कुमारी ने द्वितीय, मेहर ने तृतीय, मीरा कुमारी ने चतुर्थ और कशिश कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंत में, प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों तथा आयोजकों का धन्यवाद किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!