शेखपुरा में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस-एनसीसी और स्काउट गाइड ने लिया हिस्सा

शेखपुरा में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी:डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस-एनसीसी और स्काउट गाइड ने लिया हिस्सा




शेखपुरा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह से पहले शनिवार को अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया
रिहर्सल में बीएमपी जवान, जिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, महिला पुलिस जवान और स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंच से परेड का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है। आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। सभी विभाग अपनी-अपनी झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्य कार्यक्रम सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारी के तहत लगभग सभी कार्यालयों को सजाया गया है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी भव्य तरीके से सजाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!