शोभायात्रा में उपद्रव मामला, 18 आरोपी गिरफ्तार:बलियापुर में पुलिस ने आरोपियों की कराई पैदल परेड, अन्य की तलाश जारी

शोभायात्रा में उपद्रव मामला, 18 आरोपी गिरफ्तार:बलियापुर में पुलिस ने आरोपियों की कराई पैदल परेड, अन्य की तलाश जारी




धनबाद के बरियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों को बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज में कानून का डर स्थापित करना और यह संदेश देना था कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस की इस सख्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि त्योहारों के नाम पर अशांति फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों को सीधे जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का मुख्य संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को जेल जाना होगा। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में चालीस से अधिक लोग नामजद हैं। फिलहाल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बहाल है। प्रशासन की सतर्कता के कारण इलाके में सामान्य माहौल लौट आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!