श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली:चोरी के वांछित दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली:चोरी के वांछित दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार




श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी। वहीं, उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों पर पहले हुई चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर इकौना थाना पुलिस और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बदमाश प्रकाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल प्रकाश को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना भेजा गया। इसी दौरान उसके दो साथी राजू और रामचंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी पहले हुई चोरी की एक घटना में वांछित थे। इस मामले में थाना इकौना में पहले से मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि इकौना पुलिस की कार्रवाई में वांछित अभियुक्त प्रकाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से पकड़ा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों अभियुक्त पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!