श्रीगंगानगर में पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बोले- चोरी और नशे के मामले बढ़ रहे, एसएचओ को हटाया जाए
श्रीगंगानगर जिले के घमुड़वाली थाना क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोप ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। सैंकड़ों ग्रामीण धरना लगाकर थाने के बाहर बैठ गए और नारेबाजी की। इसी बीच घमुड़वाली एसएचओ को हटाने की मांग भी उठी। ग्रामीणों का आरोप है कि एसएचओ आमजन को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी असंतोष फैल गया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों और नशे के कारोबार पर भी पुलिस की नाकामी को लेकर गहरा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा- थानाधिकारी की मनमानी से गांव में माहौल खराब हो रहा है असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं और नशा तस्करी पर कोई अंकुश नहीं। ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
Source link

