संगरूर में हल्की बारिश से जलभराव:बस स्टैंड के पास तालाब बनी सड़क, सीवरेज जाम से दुकानदार परेशान; बंद की दुकानें
संगरूर के मुख्य बाजार में हल्की बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। आम आदमी पार्टी की राजधानी और सीएम सिटी कहे जाने वाले इस शहर में बस स्टैंड के पास का मुख्य बाजार पानी से भर जाता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जलभराव का मुख्य कारण सीवरेज प्रणाली का जाम होना और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होना है। बस स्टैंड और मार्केट के बीच तथा एसडीएम कार्यालय के सामने से गुजरने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। इससे उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं और उन्हें कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। दुकानदारों ने बंद की दुकानें
जलभराव के कारण कई दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं। गंदा पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है और कई-कई दिनों तक खड़ा रहता है, जिससे उनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है। सीवरेज की समस्या से जूझ रहे लोग
आगे की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों के गिरने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा, सीवरेज का गंदा पानी पास के नाले से बाहर आकर इसी पानी में मिल जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। संगरूर शहर लंबे समय से सीवरेज की इस समस्या से जूझ रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
Source link

