सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से हुआ था घायल, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:ट्रेलर की टक्कर से गंभीर रूप से हुआ था घायल, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग




जामताड़ा में गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मिहिजाम थाना क्षेत्र के तालबेड़िया गांव निवासी सहदेव मुर्मू के रूप में हुई है। यह दुर्घटना 14 मार्च को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के पास हुई थी। एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से अपाची बाइक पर सवार सहदेव मुर्मू को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल सहदेव को सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद में भी सुधार न होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया। दुर्गापुर में इलाज के दौरान सोमवार देर रात सहदेव मुर्मू ने दम तोड़ दिया। सहदेव मुर्मू अपने पीछे पत्नी और एक चार साल की बेटी छोड़ गए हैं। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!