समस्तीपुर में सड़क पार कर रही महिला की मौत:तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

समस्तीपुर में सड़क पार कर रही महिला की मौत:तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम




समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदो पट्टी चौक के पास मंगलवार रात बाइक की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के चांदों पट्टी वार्ड एक निवासी भोला साह की पत्नी विमला देवी 60 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मृतका का बेटा बोला- सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा मृतक महिला के बेटे पंकज कुमार ने बताया कि उनकी मां देर शाम चंदो पट्टी चौक के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ताजपुर की ओर से आ रहा एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हम लोगों को हादसे की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर इन्हें तत्काल उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना के बाद ही पारिवारिक सदस्यों में कोहरा मच गया। पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा एएसपी संजय पांडे ने बताया कि अज्ञात बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!