समाज कल्याण विभाग: सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी, 30 तक योगदान जरूरी

समाज कल्याण विभाग: सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी, 30 तक योगदान जरूरी




समाज कल्याण विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत संविदा पर 129 सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी है। शुक्रवार को प्रकाशित रिजल्ट में चयनित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 से 30 जनवरी तक योगदान करना होगा। अभ्यर्थियों को राज्य बाल संरक्षण समिति, द्वितीय तल, अपनाघर (ललित भवन के पीछे), बेली रोड, पटना-23 स्थित कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के योगदान स्वीकार नहीं किया जाएगा। योगदान के समय अभ्यर्थियों को जन्म तिथि प्रमाणपत्र (मैट्रिक का मूल प्रमाणपत्र), शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी सभी मूल प्रमाणपत्र, जाति,वर्ग,नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, आधार कार्ड,पैन कार्ड,वोटर आईडी, पुलिस वेरीफिकेशन,आचरण प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आवेदन में प्रयुक्त दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मूल प्रमाणपत्रों की एक सेट अभिप्रमाणित छायाप्रति, दहेज नहीं लेने-देने का शपथ पत्र, शारीरिक स्वस्थता प्रमाणपत्र (मेडिकल फिटनेस) तथा किसी भी बाल अपराध अथवा आपराधिक कृत में संलिप्त न होने का शपथ पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। 30 जनवरी तक योगदान नहीं देने वाले अभ्यर्थियों को पद पर योगदान के प्रति अनिच्छुक माना जाएगा। ऐसी स्थिति में उनकी अभ्यर्थिता स्वतः रद्द मानी जाएगी और रिक्त पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अन्य अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर में विभाग ने राज्य बाल संरक्षण समिति से लेकर बाल देखरेख संस्थानों में संविदा पर बहाली निकाली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!