सांसद रमेश अवस्थी ने उड्डयन मंत्री से मिले:कानपुर से दिल्ली के लिये एक नई फ्लाइट और अहमदाबाद, कोलकता, पुणे के लिये सीधे उड़ान की डिमांड
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर कानपुर की हवाई सेवाओं को बढ़ाने की मांग की। सांसद ने मांग रखी…
सांसद ने कहा कि कानपुर से दिल्ली के लिए एक और नियमित फ्लाइट शुरू की जाए, क्योंकि वर्तमान में सीमित उड़ानों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगरी कानपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, छात्र और आम लोग दिल्ली सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं।
इस पर उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया कि कानपुर से दिल्ली के लिए जल्द ही एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद IndiGo के अधिकारियों को कानपुर–दिल्ली रूट पर नई फ्लाइट शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
सांसद ने इसके साथ ही कानपुर से कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि इन प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर कानपुर में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बैठक में सिविल एयरपोर्ट के चेयरमैन भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री को एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार के सहयोग से कानपुर को जल्द ही बेहतर हवाई सुविधा मिलेगी, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।
Source link

