सिरसा में ईंट मारकर महिला का फोड़ा सिर:घर में घुसकर मारपीट, पुरानी बातों पर झगड़ा; शोर मचाने पर फरार

सिरसा में ईंट मारकर महिला का फोड़ा सिर:घर में घुसकर मारपीट, पुरानी बातों पर झगड़ा; शोर मचाने पर फरार




सिरसा जिले में घर में घुसकर महिला से मारपीट की गई और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि किसी पुरानी बात को लेकर झगड़ा कर लिया और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर दी गई। घायल महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मामले में ऐलनाबाद पुलिस थाने ने घायल महिला के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घर में घुसकर चिल्लाने लगा आरोपी जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में शहर के बाजीगर मोहल्ला की महिला सीमा ने बताया कि 13 तारीख को वह अपने घर पर थी। रात करीब 9-10 बजे मलकीत सिंह उनके घर आया और पुरानी किसी बात को लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और झगड़े पर उतर आया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार मलकीत की आवाज सुनकर मलकीत सिंह का पिता भीरा राम भी उनके घर आया और गुस्से में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर फेंककर मारी, जो उसके सिर में जा लगी, मलकीत ने उसे थप्पड़ मारे। शोर-शराबा मचाने पर उसके परिवार के लोगों को आता देख दोनों वहां से भाग गए और जाते समय जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जिससे उसे सिर में चोट लगी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!