सिरसा में एक्सीडेंट में रिटायर्ड PWD कर्मचारी की मौत:बाइक से घर लौट रहा था; रेहड़े ने टक्कर मारी

सिरसा में एक्सीडेंट में रिटायर्ड PWD कर्मचारी की मौत:बाइक से घर लौट रहा था; रेहड़े ने टक्कर मारी




सिरसा जिले के डबवाली-गोरीवाला रोड (स्टेट हाईवे-32) पर रविवार शाम सड़क हादसे में 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना गांव मट्टदादू के पास बाइक और एक फिटर रेहड़े की जोरदार टक्कर के कारण हुई। मृतक की पहचान गांव रत्ताखेड़ा निवासी सोहन लाल (65) पुत्र भूरा राम के रूप में हुई है। बताया जा रह है कि सोहनलाल लोक निर्माण विभाग (PWD) से रिटायर्ड थे। घर लौट रहा था मृतक जानकारी के अनुसार, रविवार शाम सोहन लाल डबवाली से अपना काम निपटाकर बाइक पर अपने गांव रत्ताखेड़ा लौट रहे थे। गांव मट्टदादू के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक फिटर रेहड़े से हो गई। इस भीषण टक्कर में सोहन लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रेहड़े को कब्जे में लिया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फिटर रेहड़े को कब्जे में ले लिया है। मृतक सोहन लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!