सिरसा में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम, वाहन क्षतिग्रस्त
सिरसा जिले के चोपटा क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में रवि बाइक 22 वर्षीय युवक रवि की मौत हो गई। बता दे कि यह घटना नाथूसरी कलां गांव के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सिरसा-भादरा रोड पर हुई। मृतक की पहचान गांव चाडीवाल निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि अविवाहित था और उसके दो भाई हैं। वह मजदूरी का काम करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रवि को तुरंत पीएचसी नाथूसरी चौपटा ले जाया गया। वाहन की टक्कर से हुई मौत वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाथूसरी चौपटा थाना में मृतक रवि के चाचा सज्जन सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाथूसरी चौपटा थाना में नियुक्त एसआई कौशल्या ने बताया कि गांव चाडीवाल निवासी युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link

