सीकर में पहली बार सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ, जानें कब होगा ये भव्य आयोजन?

सीकर में पहली बार सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ, जानें कब होगा ये भव्य आयोजन?


वीर हनुमान की अखंड भक्ति और राम नाम की गूंज से शीघ्र ही सीकर की पावन धरा अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है. शेखावाटी अंचल में प्रथम बार दो दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है, जो सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए श्रद्धा, साधना और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक पर्व सिद्ध होगा.

यह विराट महायज्ञ शेखावाटी के संत-महात्माओं एवं बोलता बालाजी धाम मंदिर महंत श्री सुनील तिवाड़ी जी महाराज के पावन संगरक्षण व पंडित अश्वनी मिश्रा व पंडित मधुसूदन आसोपा के सानिध्य में सम्पन्न होगा.

24 और 25 जनवरी 2026 कार्यक्रम की जानकारी

महायज्ञ में 511 विद्वान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा एक साथ हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूब जाएगा. इस पुण्य अनुष्ठान में 511 यजमान सहभागी बनकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे.
आयोजन समिति के सुशील माटोलिया ने बताया कि यह दिव्य आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को बोलता बालाजी धाम, माधव सागर तालाब, मारू पार्क के समीप, सीकर में आयोजित होगा. महायज्ञ का संचालन महंत सुनील तिवाड़ी,

पंडित अश्विनी मिश्रा एवं पंडित मधुसूदन आसोपा के सानिध्य  में तथा पंडित अरविंद महाराज व पंडित पंकज मिश्रा के सह-आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान से किया जाएगा.

प्रथम दिवस 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे विधिवत पूजन-अर्चन एवं अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा. इसके पश्चात संपूर्ण विश्व कल्याण, राष्ट्र शांति एवं जन-जन के कल्याण की भावना से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का महा-संकल्प लिया जाएगा और सामूहिक पाठ आरंभ होंगे.

1100 दीपकों के साथ महाआरती का आयोजन

द्वितीय दिवस 25 जनवरी को प्रातः पूजन एवं पाठ पूर्णाहुति के पश्चात सायंकाल 5 बजे 1100 दीपकों से सुसज्जित भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति का साक्षी बनेगा. इसके पश्चात महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा तथा रात्रिकालीन भजन-जागरण में राम-भक्ति व हनुमान भक्ति की अमृतमयी धारा प्रवाहित होगी.

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के भव्य प्रचार पोस्टर का विमोचन किया गया. प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अनुभव जैन, अमित चिरानिया, रतन अग्रवाल, दयाल सिंह शेखावत, मुकेश खडोलिया, प्रकाश सिंधी, महेंद्र मोदी, संजय कुमावत, संजीव केजरीवाल,मनोज पंसारी, संजय शर्मा, प्रदीप मोदी, स्वदेश शर्मा,ज्योति तनवानी, सन्तोष खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी व समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!