सीकर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, बादल छाए:सुबह तेज हवाएं, दिन में धूप कमजोर, 30 मार्च तक मिलेगी गर्मी से राहत

सीकर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, बादल छाए:सुबह तेज हवाएं, दिन में धूप कमजोर, 30 मार्च तक मिलेगी गर्मी से राहत




सीकर के मौसम में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने‌ को मिल रहा है।‌ बीती‌ रात तेज गति से हवाएं चलीं और आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 30 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तेज गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इस दौरान तेज धूल भरी हवाएं चलने और बारिश होने‌ की संभावना है। 24 मार्च की रात से एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम के असर से बीती रात ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश और बादलों के कारण बीती रात सामान्य मौसम रहा, आज सुबह से बरसाती हवाएं चल रही हैं। आज दोपहर में भी हवा में भी ठंडक बनी हुई है। आज और कल सीकर समेत आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही रही। बुधवार देर रात को सीकर के कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 मार्च से मौसम में फिर बदलाव होगा। बीती रात तेज हवा के साथ बीती रात रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। आज सुबह से ठंडी हवा चल रही है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार राज्य में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर सीकर और शेखावाटी समेत उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 30 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!