सुपौल में ट्रक्टर ने 16 माह की बच्ची को कुचला:पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, ड्राइवर गिरफ्तार, गांववालों ने सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की

सुपौल में ट्रक्टर ने 16 माह की बच्ची को कुचला:पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, ड्राइवर गिरफ्तार, गांववालों ने सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की




सुपौल सदर थाना क्षेत्र स्थित नेमुआ पंचायत के वार्ड नंबर 3 में दर्दनाक हादसे में 16 माह के मासूम बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार ईंट से लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे खेल रहे बच्चे पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शमशेर के पुत्र मोहम्मद जमशेद के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर काफी तेज गति में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। मौके पर अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष राम सेवक रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर और उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर सदर थाना ले आई है। वहीं, मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!