सुपौल में महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश, आरा की रहने वाली, रामनवमी-ईद ड्यूटी पर थी तैनात

सुपौल में महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:बाथरूम में दुपट्टे से लटकी मिली लाश, आरा की रहने वाली, रामनवमी-ईद ड्यूटी पर थी तैनात




सुपौल में शनिवार रात एक महिला कॉन्सटेबल ने सुसाइड कर लिया। उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला है। बाथरूम इस्तेमाल में नहीं था, उसमें चुनाव से संबंधित सामान रखा हुआ था। मौके पर FSL की टीम, कोसी रेंज के DIG आशीष समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। मामला किशनपुर ब्लॉक परिसर के सभा भवन की है। मृतका कॉन्सटेबल की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव की रितु कुमारी के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और फिलहाल सुपौल के भीमनगर में ट्रेनिंग कर रही थीं। सुपौल में रितु की तैनाती रामनवमी-ईद पर भी की गई थी। मौके से कुछ लिखित नोट्स भी बरामद किए गए हैं, जिस पर खुलासा होना अभी बाकी है। रितु का मोबाइल फोन उनकी जेब से बरामद हुआ है। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… मानसिक तनाव से गुजर रही थीं कॉन्सटेबल रितु
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रितु कुमारी पहले से ही मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। यह भी चर्चा सामने आ रही है कि भीमनगर बीएमपी में ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके साथियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों बार उन्हें बचा लिया। हालांकि, इन सभी बातों की अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!