सूरत में ‘टोकन वाले’ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:पॉश इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था रैकेट, 3 ग्राहक समेत 5 गिरफ्तार

सूरत में ‘टोकन वाले’ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:पॉश इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था रैकेट, 3 ग्राहक समेत 5 गिरफ्तार




गुजरात में सूरत शहर के पॉश इलाके पाल-पालनपुरगाम स्थित ‘राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर’ में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे एक हाई-प्रोफाइल संगठित देह व्यापार नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से संचालक और ग्राहकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार युवतियों को मुक्त कराया गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यहां पश्चिम बंगाल की चार लड़कियों को एक गुप्त कमरे में रखा जाता था। गिरोह की कार्यप्रणाली इतनी शातिर थी कि केवल चुनिंदा और पहचान वाले ग्राहकों को ही प्रवेश मिलता था। स्पा के बाहर खड़ा एक दलाल ग्राहकों से 1000 रुपये वसूलकर उन्हें प्लास्टिक का टोकन देता था। टोकन दिखाने पर ही स्पा के भीतर प्रवेश की अनुमति मिलती थी। प्रति ग्राहक लड़कियों को मिलते थे 500 रुपए
यह अवैध कारोबार पिछले छह महीनों से पूरी योजना के साथ चलाया जा रहा था। वसूले गए पैसों में से 500 रुपये युवती को दिए जाते थे। पुलिस ने मौके से संचालक शुव्रो बाबुराव चक्रवर्ती (26) और सहायक विपिन उर्फ रिंकू शाहू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन ग्राहकों में करण दीपक शाह (कपड़ा व्यापारी), उमेश दिलीप शर्मा (निजी कर्मचारी) और विरसिंह कोली (सफाईकर्मी) शामिल हैं। स्पा का मालिक हुआ फरार
हालांकि, स्पा का मुख्य मालिक आकाश अंकुश धनावड़े फरार हो गया, जिसे वांटेड घोषित किया गया है। जोन-7 पुलिस ने कुल 63 हजार का मुद्दामाल जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के तार शहर के अन्य किन इलाकों या दलालों से जुड़े हुए हैं। व्हाट्सएप पर होता था ‘कैटलॉग’ से सौदा
यह रैकेट पूरी तरह डिजिटल और संगठित था। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप के जरिए युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद आने पर ही सौदा तय होता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 39 प्लास्टिक टोकन, 11 मोबाइल फोन, एक डायरी, 32 से अधिक आपत्तिजनक वस्तुएं और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त किया है। डीवीआर की जांच से पुलिस को रोजाना आने वाले ग्राहकों और नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों के बेनकाब होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!