सोनभद्र पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार:जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में मौजूद था आरोपी

सोनभद्र पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार:जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में मौजूद था आरोपी




सोनभद्र पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन सूची में भी शामिल था। बीजपुर थाना पुलिस ने उसे बकरहिवा मोड़ से पकड़ा। थाना बीजपुर पुलिस सेवकामोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बीजपुर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम बकरहिवा मोड़ से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह, निवासी ग्राम धरतीड़ाड, थाना बीजपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया। रंजीत सिंह को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर किया गया था, जिसकी निर्धारित समय अभी पूरी नहीं हुई थी। फिर भी वह हर समय अपने घर आता और जाता रहता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) और टॉप-टेन अपराधी भी है। उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विपिन यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र और कांस्टेबल रामप्रकाश यादव शामिल थे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!