सोलन की यूनिवर्सिटी में पूर्व छात्र ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट छोड़ा, लगाए गए गंभीर आरोप, छात्रों ने किया प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय में एक पूर्व छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर ली है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। छात्र न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों का खुलासा नहीं किया है। छात्रों में आक्रोश, किया प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। जैसे ही घटना की खबर फैली, विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के मुद्दों को लेकर लापरवाही बरतता है और कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं करता। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार को न्याय दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के लिए कमेटी का गठन: प्रो. आनंद
बताया जा रहा है कि यह घटना अनुशासनहीनता के नाम पर हुई, लेकिन इस वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्र इस घटना को लेकर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी छात्रों से बातचीत कर माहौल शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रो. विशाल आनंद ने कहा कि छात्र की आत्महत्या मामले में विश्वविद्यालय ने एक जांच कमेटी का गठन किया है। जांच के बाद लेंगे उचित निर्णय लेंगे।
Source link

