सौतेले पिता ने 2 नाबालिग बेटियों को गर्भवती किया:छोटी बेटी 5 , बड़ी बेटी 2 महीने की गर्भवती, पति को छोड़ आरोपी के साथ रहती थी मां
गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में एक सौतेले पिता ने अपनी 2 नाबालिग बेटियों के साथ कई बार दुष्कर्म करके उन्हें गर्भवती बना देने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पोस्को के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छोटी बेटी थी 5 महीने की प्रेग्नेंट
मामला तब सामने आया, जब एक मजदूर परिवार की छोटी बेटी के पेट में अचानक असहनीय दर्द हुआ। माता-पिता उसे इलाज के लिए कुकरी पीएचसी ले गए, जहां मेडिकल जांच में डॉक्टर को बेटी के प्रेग्नेंट होने का शक हुआ। खारेल अस्पताल में सोनोग्राफी एक्सपर्ट ने कन्फर्म किया कि नाबालिग 5 महीने की प्रेग्नेंट है। बड़ी बेटी भी निकली गर्भवती
छोटी बहन की हालत देखकर 13 साल बड़ी बेटी भी भावुक हो गई और उसने मां को बताया कि पिता उसका भी दुष्कर्म करता था। बाद में जब बड़ी बेटी की जांच कराई गई तो पता चला कि वह भी दो महीने की गर्भवती निकली। इसके बाद मां दोनों बेटियों को लेकर पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी मां
पीड़ित बेटियों की मां की पहले एक अन्य युवक से शादी हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ सालों पहले पति-पत्नी का तलाक हो गया था। महिला अपने बच्चों के साथ आरोपी अनिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगीं थी। इसी दौरान अनिल ने इन दोनों नाबालिग बेटियों से कई बार बलात्कार किया। लकड़ी लाने के बहाने जंगल ले जाता था
पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता दोनों मासूम बेटियों को जंगल से लकड़ी लाने के बहाने किसी सुनसान जगह पर ले जाता था और बार-बार उनका बलात्कार करता था।
Source link

