हजारीबाग झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार:रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई थी हत्या, हथियार बरामद

हजारीबाग झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार:रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई थी हत्या, हथियार बरामद




हजारीबाग पुलिस ने रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार और फोल्डिंग चाइनीज चाकू भी बरामद किए गए हैं। यह घटना बीते 29 मार्च को शहर के झंडा चौक के पास हुई थी। गाड़ीखाना क्लब का जुलूस निकल रहा था, तभी नशे की हालत में कुछ युवकों का अभिषेक कुमार से विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने अभिषेक पर तलवार, चाकू और लाठी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भागने के बजाय जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ गए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार विनायक (19), श्याम कुमार उर्फ कारू (20), आदित्य कुमार हरि उर्फ आदि (25), रिशि कुमार (20) और समीर वाल्मीकि (20) शामिल हैं। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि लोहसिंगना थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद उन्होंने मिलकर हमला किया था। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित साक्ष्यों और संलिप्तता की बारीकी से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!