हनुमानगढ़ लॉ कॉलेज देगा साइबर ठगी से बचाव प्रशिक्षण:महिलाओं, बुजुर्गों व छात्रों के लिए नि:शुल्क कार्यक्रम; पंजीयन अनिवार्य

हनुमानगढ़ लॉ कॉलेज देगा साइबर ठगी से बचाव प्रशिक्षण:महिलाओं, बुजुर्गों व छात्रों के लिए नि:शुल्क कार्यक्रम; पंजीयन अनिवार्य




हनुमानगढ़ में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेहरू मेमोरियल विधि कॉलेज ने एक नई पहल की है। कॉलेज महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देगा। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. सीताराम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर ठगों से बचाव और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकना है। प्रशिक्षण स्थानीय साइबर सेल और बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नि:शुल्क पंजीयन अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न तरीकों से अवगत कराया जाएगा। इसमें बैंक अधिकारी बनकर ठगी, केवाईसी अपडेट, फर्जी लिंक, पारिवारिक आपात स्थिति का डर, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी शामिल हैं। विशेषज्ञों द्वारा ऐसी स्थितियों में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों और आवश्यक सतर्कता पर भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी और पिन की गोपनीयता बनाए रखने, संदिग्ध कॉल्स की पहचान करने, साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। प्रशिक्षण कॉलेज के विधिक सेवा केंद्र में आयोजित होगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक इस प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 26 जनवरी है। इच्छुक व्यक्ति कॉलेज ऑफिस या विधिक सहायता सेवा केंद्र प्रभारी डॉ. बृजेश अग्रवाल से संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!