हमीदिया में इलाज के नाम पर ठगी का ऑडियो:आरोपी बोला- ईको के लिए रकम देना होगी, आगे भी मदद करेंगे, फ्री एम्बुलेंस से भिजवा देंगे घर

हमीदिया में इलाज के नाम पर ठगी का ऑडियो:आरोपी बोला- ईको के लिए रकम देना होगी, आगे भी मदद करेंगे, फ्री एम्बुलेंस से भिजवा देंगे घर




भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल उजागर होने के बाद आरोपी से पूछताछ में अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का भरोसा जीतता था। दूसरी ओर, आरोपी जितेंद्र खागरे और पीड़ित के बीच में फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे के दिल में छेद था। जिसके इलाज के लिए बच्चे को हमीदिया में भर्ती कराया था। जितेंद्र ने अस्पताल में भी डॉक्टर बनकर उनसे मुलाकात की थी। उसे बच्चे की बीमारी की पूरी जानकारी थी। बेहतर इलाज का भरोसा दिलाकर आरोपी ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। 8 हजार लेने के बाद भी बच्चे की मौत हो गई। बाद में उसने पत्नी की जान को खतरा बताकर 3 हजार रुपए और मांगे थे। बता दें, पुलिस ने आरोपी जितेंद्र खाकरे को 5 फरवरी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन 6 फरवरी को उसे भोपाल के कोहेफिजा थाने लाया गया था। इसके बाद से पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। पढ़िए… ऑडियो में क्या कहा आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पीड़ित परिवार और उसके बीच हुई बातचीत की ऑडियो सामने आई हैं। एक ऑडियो में आरोपी बच्चे के पिता को भरोसा दिला रहा है कि दस हजार रुपए दे दो, इससे ईको करा देंगे। इस पर बच्चे के पिता ने जवाब दिया कि आईसीयू वाले बोल रहे हैं कि एक महीने बाद ही जांच होगी। इससे पहले नंबर नहीं आएगा। आरोपी जवाब देता है कि आप सब छोड़ो मेरा काम करो। तत्काल करा दूंगा। यहां तक की बाद में भी आपका साथ दूंगा। घर जाने के लिए एम्बुलेंस फ्री में दिला दूंगा। मेरे नंबर पर डेढ़ बजे तक पैसा डलवा देना। कहो तो बारकोड सेंड कर देता हूं। बच्चे का पिता जवाब देता है कि आप फिक्र मत करो डेढ़ बजे से पहले ही रकम आप तक पहुंच जाएगी, पैसा मेरे भाई के नंबर से डलवा रहा हूं। सामने नहीं आता था लेकिन केस की जानकारी होती थी आरोपी जितेंद्र कभी मरीजों के परिजनों के सामने नहीं आता था। वह कॉल कर उनके इलाज संबंधी तमाम जानकारी परिजनों को देता था। इसके बाद भी जब बच्चे के परिजनों को उस पर भरोसा नहीं हुआ तो आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए वार्ड में भर्ती 2 मरीजों से मुलाकात करवाई। उन्होंने बताया था कि सर (जितेंद्र) के कारण बेहतर इलाज हुआ है, और हमारी जान बच सकी है। अब पुलिस हमीदिया के स्टाफ की मिलीभगत और आरोपी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। 10 पेशेंट को शिकार बना चुका है आरोपी 45 दिन में आरोपी जितेंद्र इसी तरीके से 10 पेशेंट को शिकार बना चुका है। उसने हर एक परिवार से 7 से 10 हजार रुपए तक की वसूली की है। वह मरीजों और उनके परिजन को फोन कर कहता था कि यदि बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन चाहते हैं, तो तय रकम तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर करनी होगी। भरोसे में आकर कई लोगों ने रकम ट्रांसफर कर दी, जिसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। मरीजों ने की अस्पताल अधीक्षक से शिकायत हमीदिया अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज जयंत भारद्वाज ने कहा- करीब एक सप्ताह पहले एक मरीज ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन से ठगी की शिकायत की थी। इसके अगले ही दिन दूसरे मरीज के परिजन भी शिकायत लेकर पहुंचे। यह खबर भी पढ़ें… फोन पर बोला-आपकी पत्नी के लिवर में सूजन…5 हजार भेजो
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक खास तरीका अपनाकर ऑनलाइन ठगी की गई। शातिर ठग ने यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजन को डॉक्टर बनकर फोन किया। बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड की। क्यूआर कोड भेजकर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!