हाथरस में लाखों की चोरी का खुलासा:एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद

हाथरस में लाखों की चोरी का खुलासा:एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद




हाथरस पुलिस ने महादेव कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए सभी आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। यह घटना 17 मार्च को हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र की महादेव कॉलोनी में हुई थी। मनोज प्रताप पुत्र योगेन्द्र सिंह ने थाना हाथरस पर सूचना दी थी कि रात में अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे आभूषण और नकदी चुरा ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस को दादनपुर रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण और 100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद सामान में एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक चेन मय लॉकेट, एक ओम, दो अंगूठी (सभी पीली धातु के) और दो जोड़ी पायल (सफेद धातु के) शामिल हैं। पहले भी कई वारदातों में जा चुका है जेल… अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने 17 मार्च की रात महादेव कॉलोनी के एक मकान में घुसकर अलमारी से आभूषण और नकदी चुराई थी। आरोपी ने कर्ज चुकाने और अपने शौक पूरे करने के लिए यह चोरी की थी। उसने चोरी का सामान उसी मकान से सटे ब्रह्मानंद बगीची में छिपाकर रखा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनिकान्त उर्फ शनि पुत्र जगदीश निवासी जोगीपुरा, थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिकान्त उर्फ शनि एक शातिर अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!