हाथों में मशाल लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी:यूजीसी कानून का विरोध;सैकंडों लोग सड़कों पर,कानून वापस लेने की मांग

हाथों में मशाल लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी:यूजीसी कानून का विरोध;सैकंडों लोग सड़कों पर,कानून वापस लेने की मांग




यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को सकल सामान्य वर्ग संघर्ष समिति के बैनर तले शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर मन्नी का बड़, पंसारी बाजार और घंटाघर होते हुए होप सर्कस पर पहुंचा। मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में मशालें और “यूजीसी काला कानून वापस लो”, “यूजीसी रोल बैक करो” जैसी तख्तियां लिए हुए नजर आए। जुलूस में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यूजीसी कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।होप सर्कस पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन विरोध का स्वर मुखर दिखाई दिया। सकल सामान्य वर्ग संघर्ष समिति के संयोजक राजेश कृष्ण सिद्ध ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून सामान्य वर्ग के लिए शिक्षा के क्षेत्र में गलत और अन्यायपूर्ण है। यह कानून सामान्य वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात करता है और संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है, लेकिन यह कानून उस अधिकार को छीनने का काम कर रहा है। सरकार इस कानून के जरिए शिक्षा के अधिकार को खत्म करने का प्रयास कर रही है और समाज में भाईचारे को नुकसान पहुंचा रही है। संयोजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस काले कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि या तो सरकार यूजीसी काला कानून वापस ले, अन्यथा जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!