हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस विधायक:अभिजीत शाह के बचाव में आईं पत्नी; पीसीसी चीफ बोले- मुझे जानकारी नहीं है

हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए कांग्रेस विधायक:अभिजीत शाह के बचाव में आईं पत्नी; पीसीसी चीफ बोले- मुझे जानकारी नहीं है




हरदा जिले की टिमरनी सीट से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह 17 जनवरी को रहटगांव में हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर हो रहे हिन्दू सम्मेलन में कांग्रेस विधायक के शामिल होने पर हरदा के जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाए। विधायक के बचाव में आईं पत्नी
विधायक अभिजीत शाह के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने पर उठे विवाद पर विधायक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, उनकी पत्नी पलक शाह ने वीडियो जारी कर जवाब दिया है। सबसे पहले कांग्रेस प्रवक्ता का बयान पढ़िए… हरदा के कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने विधायक अभिजीत शाह के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने पर कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आरएसएस पूरे भारतवर्ष में हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर रहा है। टिमरनी विधायक कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं। कांग्रेस की विचारधारा के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में काम किया, इसलिए उन्हें टिमरनी विधानसभा का जनादेश मिला है। कांग्रेस की विचारधारा मूल रूप से धर्म निरपेक्ष है। कांग्रेस विधायक का आरएसएस के कार्यक्रम में जाना कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहा
आदित्य गार्गव ने कहा- हमारे नेता राहुल गांधी अपनी इस विचारधारा और संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टिमरनी विधानसभा के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का आरएसएस द्वारा प्रायोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होना, हमारे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहा है। मैंने इसकी शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष से की है। मैं चाहूंगा कि इन पर तत्काल कार्रवाई हो, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो सके और कांग्रेस में बसे हुए स्लीपर सामने आ सकें। विधायक बताएं, वे गांधी की विचारधारा के साथ हैं या गोडसे की
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे गांधी, सरदार पटेल या नेहरू की विचारधारा के साथ हैं या आरएसएस के सम्मेलन में भाग लेने की वजह से वे गोडसे वादी विचारधारा के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता है, उनका इस सम्मेलन में भाग लेने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। विधायक की पत्नी ने दिया जवाब.. आरएसएस का कार्यक्रम नहीं, पूरे हिन्दू समाज का कार्यक्रम था पलक अभिजीत शाह ने कहा- कांग्रेस नेता आदित्य गार्गव ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो जारी किए हैं। जिसमें टिमरनी विधायक अभिजीत शाह सर्व हिन्दू समाज के सम्मेलन में बैठे दिखाई दे रहे हैं। आदित्य गार्गव का यह आरोप है कि विधायक जी आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए। अभिजीत शाह की पत्नी ने कहा- मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह सर्व हिन्दू समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जो किसी भी पार्टी चिन्ह या आरएसएस के बैनर तले नहीं आयोजित किया गया था। हम सब हिन्दू हैं और हम सबको हक है कि हम हिन्दू सम्मेलन में जाकर शामिल हों। ये सम्मेलन उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था तो वे बहुत सम्मान से गए थे। उन्हें लगा कि उन्हें जाना चाहिए, ये बहुत सराहनीय था। कांग्रेस प्रवक्ता को दिया जवाब- अपने वीडियो पर कमेंट्स देखें
पलक शाह ने सवाल उठाने वाले कांग्रेस प्रवक्ता को लेकर कहा- आदित्य गार्गव जी जिस वॉल पर आपने वीडियो शेयर किया है, उसके कमेंट सेक्शन में जाकर देखेंगे तो आप देखेंगे कि आपके इस अपराध लगाते हुए वीडियो की कितनी निंदा की जा रही है। आपका यह वीडियो सीधे-सीधे हमारी कांग्रेस पार्टी को गैर हिन्दू विरोधी पार्टी बताया जा रहा है। आपसे निवेदन है कि प्लीज ये मानसिकता दूसरों के दिमाग में मत बीजारोपण कीजिए। आप सभी जानते हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के कई ऐसे महत्वपूर्ण लीडर थे, जिन्होंने हिन्दू और हिन्दुत्व को बढ़ावा दिया है। जैसे कि स्व. राजीव गांधी, जिन्होंने प्रथम ताला तुड़वाकर राम मंदिर का आरती कराई थी। और भी कई ऐसे लीडर्स हैं। जिन्होंने हिन्दू और हिन्दुत्व को बढ़ावा देते हुए कई ऐसे आयोजनों में शामिल हुए हैं। हम हिन्दू हैं और हिन्दुओं के कार्यक्रम में जाना कोई अपराध नहीं पलक शाह ने कहा- आप (आदित्य गार्गव कांग्रेस प्रवक्ता) वीडियो में बार-बार ये काउंटर कर रहे हैं कि राहुल गांधी की विचारधारा के विपरीत जाकर अभिजीत भाई ने कोई काम किया तो ये गलत है। आप अपने शब्दों को दोबारा देखिए यह सिर्फ हमारी पार्टी को छति पहुंचा रहा है। इससे विधायक अभिजीत जी की छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा हैं। हम तो हिन्दू हैं और हिन्दू के कार्यक्रम में जाना कोई अपराध नहीं हैं। कांग्रेस विधायक के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने पर पटवारी बोले- मेरी नॉलेज में नहीं
जीतू पटवारी ने कहा- आरएसएस तो लोगों को गुमराह कर रही है। जिस तरीके से भाजपा एक तरफ कहती है कि हिन्दुओं एक हो जाओ, दूसरी तरफ 25 हिन्दुओं की जहरीले पानी से जान गई। 25 हिन्दू बच्चों की जहरीले कफ सिरप के कारण जान गई। बेरोजगार सारे भारतवासी हैं। ये हिन्दु, मुसलमान का विषय नहीं हैं। ये देश के आम नागरिक का विषय है। सब जगह अराजकता है, उससे ध्यान भटकाना है तो इस तरह के काम करो। कांग्रेस विधायक के हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने को लेकर जीतू पटवारी ने कहा- मेरे नॉलेज में नहीं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!