हिमाचल के मुख्यमंत्री को मानव बम से उड़ाने की धमकी:शिमला के DC को ई-मेल भेजी; लिखा- झंडा फहराने आए तो आत्मघाती हमला करेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री को मानव बम से उड़ाने की धमकी:शिमला के DC को ई-मेल भेजी; लिखा- झंडा फहराने आए तो आत्मघाती हमला करेंगे




हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से डीसी ऑफिस शिमला को भेजी गई है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया कि यदि सीएम गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने पहुंचते हैं, तो उन पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। इस ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर शिमला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह ई-मेल डीसी ऑफिस शिमला की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ है, जिसे पुलिस अधिकारियों के माध्यम से थाना सदर भेजा गया।मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 353(1)(b) और 152 के तहत केस दर्ज किया गया है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी पुलिस
धमकी भरा यह ई-मेल एक गुमनाम आईडी से भेजा गया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके। गणतंत्र दिवस पर बढ़ेगी सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। इस धमकी के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इस बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर मनाया जाएगा। यहां पर सीएम सुक्खू तिरंगा फहराएंगे। पुलिस बोली- झूठी-भ्रामक सूचना से भय का माहौल बनाया जा रहा हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईमेल के जरिए झूठी और भ्रामक सूचना फैलाकर जनता में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। इस तरह की हरकत लोक शांति भंग करने के साथ-साथ देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए भी गंभीर खतरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!